सरकारी योजनाओं की राशि उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, भागलपुर में हाईटेक ठगी का भंडाफोड़

    भागलपुर (BHAGALPUR) : पिरपैंती थाना क्षेत्र के खोशलपुर निवासी प्रभात कुमार द्वारा 23 मार्च को भागलपुर के साइबर थाना में दिए गए लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीएसपी केंद्र पर छापेमारी की.

    सरकारी योजनाओं की राशि उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, भागलपुर में हाईटेक ठगी का भंडाफोड़

    भागलपुर (BHAGALPUR) : पिरपैंती थाना क्षेत्र के खोशलपुर निवासी प्रभात कुमार द्वारा 23 मार्च को भागलपुर के साइबर थाना में दिए गए लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीएसपी केंद्र पर छापेमारी की. प्राप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने खोशलपुर स्थित सीएसपी संचालक राजकिशोर यादव के केंद्र पर पहुंचकर पूछताछ की और तलाशी अभियान चलाया.

    छापेमारी में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. बरामद सामान में सिलिकॉन पेपर पर तैयार लगभग 320 लोगों के आधार नंबर सहित फिंगरप्रिंट क्लोन, लैपटॉप, कई पासबुक, एटीएम कार्ड, फिंगरप्रिंट कैप्चर मशीन समेत अन्य उपकरण शामिल हैं.

    प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की आशंका

    मामले को लेकर सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राज किशोर यादव से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि वह लोगों के फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर उनके बैंक खातों से सरकारी योजनाओं की राशि निकाल लेता था. प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है तथा मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news