Bihar Board 12th Result: परीक्षा में सेकेंड आने से परेशान थी छात्रा, उठाया ये कदम

    Bihar Board 12th Result: परीक्षा में सेकेंड आने से परेशान थी छात्रा, उठाया ये कदम

    कटिहार(KATIHAR) : बिहार के कटिहार से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक छात्रा 12वीं के एग्जाम में द्वितीय श्रेणी आने से निराश होकर घर छोड़कर चली गई. लापता छात्रा का नाम कोमल कुमारी बताया जा रहा है. बात दें बीते दिन बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट आउट हुआ था. रिजल्ट आने के बाद जहां एक तरफ स्टूडेंट खुशियां  मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सेकंड रैंक आने से निराश छात्रा ने घर छोड़ दिया. छात्रा द्वारा ऐसा कादम उठाना किसी आश्चर्य से कम नहीं.

     CCTV में कैद हुई छात्रा

    परिवारवालों का कहना कि कोमल चाहती थी की उसे फर्स्ट रैंक मिले पर उसके आशा अनुसार रिजल्ट नहीं आने की वजह से वो उदास थी. रिजल्ट आउट होने के कुछ ही देर बाद कोमल घर छोड़ कर निकल जाती है. वहीं उसके घर के गली के पास लगे CCTV कैमरे में ये पूरी घटना कैद हो गई. जिसके बाद पिता ने नगर थाने में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है.

     

     

     



    Related News