पटना में फिट इंडिया कार्निवल 2026 की धूम, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

    पटना में फिट इंडिया कार्निवल 2026 की धूम, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन
    स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन

     पटना(PATHNA):  में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की ओर से फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों के बीच फिटनेस, खेल गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्निवल में विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

    कार्यक्रम में मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. उनका स्वागत SAI पटना केंद्र के प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण ने बुके और शॉल भेंट कर किया. इस अवसर पर एम. रामचंद्रुडु, अजय कुमार और हरिद्वार से आए राकेश आचार्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

    अपने संबोधन में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में फिटनेस को शामिल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि फिट इंडिया सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जनआंदोलन है. ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

    कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सत्र से हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इसके बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया. कार्निवल के दौरान ताइक्वांडो, वुशु और योग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. साथ ही विभिन्न खेल संघों द्वारा सड़क पर डेमो सत्र आयोजित किए गए, जिससे खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया.

    कार्यक्रम स्थल पर मल्लखंब, जिम्नास्टिक, अत्या-पत्या, स्केटिंग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, वुशु, सेपक टकरा, योगासन, जुम्बा और मिनी जिम से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए. उद्घाटन के बाद खेल मंत्री ने सभी स्टॉल और डेमो सत्रों का निरीक्षण किया तथा खिलाड़ियों और प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया.

    इस तरह फिट इंडिया कार्निवल 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस आयोजन ने लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में फिट इंडिया अभियान को और मजबूत करने का संदेश दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news