बिहार के जहानाबाद में दिल दहला देने वाला कांड, हॉस्टल में मासूम की हत्या, गार्ड और संचालक गिरफ्तार

    जहानाबाद जिले के कनौदी स्थित एक निजी गुरुकुल छात्रावास में 5 साल के मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है.

    बिहार के जहानाबाद में दिल दहला देने वाला कांड, हॉस्टल में मासूम की हत्या, गार्ड और संचालक गिरफ्तार

    जहानाबाद(JAHANABAD): जहानाबाद जिले के कनौदी स्थित एक निजी गुरुकुल छात्रावास में 5 साल के मासूम के साथ हुई दरिंदगी और हत्या के मामले ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए जहानाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गार्ड के साथ हॉस्टल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 5 अप्रैल को बच्चे की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी.प्रारंभ में इसे सामान्य घटना माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया.रिपोर्ट के अनुसार, मासूम के साथ पहले अप्राकृतिक यौनाचार किया गया और उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई.

      गार्ड और संचालक गिरफ्तार

    जांच के दौरान सामने आया कि हॉस्टल के गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.बताया जा रहा है कि घटना के दिन वह नशे की हालत में था.आरोपी ने पहले बच्चे के साथ गलत हरकत की और फिर राज खुलने के डर से धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी का पारिवारिक जीवन भी अस्थिर था. उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था. इसी कुंठा और नशे की हालत में उसने इस वारदात को अंजाम दिया.इस मामले में हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को भी गिरफ्तार किया गया है.जांच में सामने आया कि संचालक ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की और घटना के बाद तथ्यों को छिपाने की कोशिश की.पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह की घटनाएं तो नहीं हुई.

    पढ़े मामले में एसपी ने क्या कहा है

    एसपी ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांच के आधार पर मामले को जल्द सुलझा लिया गया है. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.पुलिस इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी में है.घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है.वहीं जिला प्रशासन ने सभी निजी हॉस्टलों की जांच के निर्देश दिए है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news