दरभंगा में दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी को मारी गोली, मचा हड़कंप

    दरभंगा में दिनदहाड़े फायरिंग, कारोबारी को मारी गोली, मचा हड़कंप

    दरभंगा : दिनदहाड़े अपराधियों ने एक कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल कारोबारी की पहचान वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के मालिक अनवर कमाल उर्फ लड्डू के रूप में हुई है. गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    अपराधियों ने दागी गोली

    घटना नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ले की है. बताया जा रहा है कि अनवर कमाल मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली उनके पेट के पास लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिक खून बहने के कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

    निजी अस्पताल में भर्ती

    घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर उनकी हालत गंभीर बता रहे हैं और इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही SDPO राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

    पुलिस की तहकीकात जारी

    पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. SDPO राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.



    Related News