बैंक ऑफ इंडिया की डुमरांव शाखा में लगी आग, कंप्यूटर व दस्तावेज जलकर खाक

    बैंक ऑफ इंडिया की डुमरांव शाखा में लगी आग, कंप्यूटर व दस्तावेज जलकर खाक

    बक्सर : डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के सोवा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गुरुवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बैंक भवन से धुआं उठता देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और देखते ही देखते आग ने अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया. आग की वजह से बैंक में लगे कंप्यूटर दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गए.

    कंप्यूटर तथा जरूरी कागजात जलकर राख

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 10 बजे बैंक परिसर से धुआं निकलता देखा गया. कुछ ही देर में धुआं आग में तब्दील हो गया और बैंक के अंदर रखे कंप्यूटर तथा जरूरी कागजात जलकर राख हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी.सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

    बाद में अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग काफी हद तक बुझाई जा चुकी थी. शाखा प्रबंधक तरुण कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली की शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. उन्होंने कहा कि घटना में कंप्यूटर और कुछ महत्वपूर्ण कागजात को नुकसान हुआ है हालांकि बैंक की नगदी सुरक्षित रही और कैश का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

    किया जा रहा है नुकसान का आकलन

    घटना के बाद बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. प्रशासन ने विद्युत उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news