शॉर्ट सर्किट से कार वाशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

    शॉर्ट सर्किट से कार वाशिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर खाक

    मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR) : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर आगलगी की घटना सामने आई है. जहां आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. यह मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक की है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. वॉशिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से एक कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया जिसमें कई गाड़ियां धू-धू कर जलने लगी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए. इसी बीच स्थानीय लोगों के द्वारा पूरे मामले की सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि इस दौरान वाशिंग सेंटर में लगे दो कार भी जल गए. 

    2 गाड़ियां पूरी तरह जल कर खाक 

    इस मामले में कार वाशिंग सेंटर के प्रबंधक ने बताया कि आज शाम को अचानक शार्ट सर्किट के कारण सर्विस सेंटर में आग लग गई जिसमें 2 गाड़ियां पूरी तरह जल गई. वहीं उन्होंने बताया कि इस आगजनी की घटना में तकरीबन ₹15 लाख रूपए मूल्य का सामान जलकर राख हो गया है. हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया है. इस आगजनी की घटना में दो गाड़ी जलकर राख हो गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news