पटना के झोपरपट्टी में लगी भीषण आग, सबकुछ जलकर खाक 

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के पुनाईचक इलाके में कई झोपड़ियों और घरों में आग लग गई है. इस भीषण अगलगी की घटना में सारा कुछ जलकर राख हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सारा कुछ जलकर स्वाहा हो गया. इस घटना के बाद इलाके  में अफरा-तफरी का माहौल है.

    फायर बिग्रेड की टीम कर रही है आग बुझाने की कोशिश

    आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है. तो वहीं सूचना मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव मौके पर पहुंचे हैं और मामले की सारी जानकारी ले रहे हैं.



    Related News