किसानों ने सड़क पर आलू फेंक किया सरकार का विरोध, जानिए क्या है उनकी मांग 

    किसानों ने सड़क पर आलू फेंक किया सरकार का विरोध, जानिए क्या है उनकी मांग

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार के बेगूसराय में आलू की खेती में नुकसान को लेकर किसान अब विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.बेगूसराय में आलू किसानों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध अपनी नाराजगी जताई है. बेगूसराय जिले के बछवारा प्रखंड के किसान लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि सरकार आलू का समर्थन मूल्य तय करें. जिससे किसान अपने आलू को उचित भाव पर बेच सकें. लेकिन उनकी इस मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है. 

    फसल क्षति से भुखमरी के कगार पर किसान 

    इसी कड़ी में आज एनएच - 28 पर सैकड़ों बोडे आलू फेंक कर किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और केंद्र एवं राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की. दरअसल बेगूसराय जिले के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है लेकिन इस बार ना तो किसानों को व्यापारी मिल रहा है और ना ही कोल्ड स्टोर के मालिकों के द्वारा किसानों की आलू को ही रखा जा रहा है. आलम यह है कि अब आलू खेत पर आलू निकालने के लिए किसानों को मजदूर भी नहीं मिल रहा है. थक हार कर किसानों ने लिखित रूप से एवं अपने प्रदर्शन के माध्यम से कई बार सरकार एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की. लेकिन जब किसी प्रकार का फायदा नहीं मिला तब थक हार कर किसानों ने अपनी नाराजगी जाहिर की और मांग किया है केरल की तर्ज पर हरी साग सब्जियों एवं आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाए. दूसरी और किसानों ने कहा है कि पहले फसल क्षति का मुआवजा भी किसानों को दिया जाता था लेकिन अब सरकार ने वह भी बंद कर दिया है जिससे कि अब किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं.



    Related News