चर्चित चौकीदार परिवार हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ 5 गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी हत्या

    चर्चित चौकीदार परिवार हत्याकांड का खुलासा, हथियार के साथ 5 गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी हत्या

    बक्सर(BUXER):शनिवार को चर्चित चौकीदार के परिवार हत्याकांड का खुलासा हो गया. बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में चौकीदार के पुत्र और सीएसपी संचालक की हुई हत्या मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं.

    चर्चित चौकीदार परिवार हत्याकांड का खुलासा

    जिसकी जानकारी एसपी मनीष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. आपको बताये कि इस मामले में बेटा और स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक टुनटुन पासवान और उनके दो बेटों संजीव कुमार और सत्यम कुमार को घर में घुसकर गोली मार दी गई थी. हमलावरों ने पहले दरवाजा खटखटाया और जैसे ही टुनटुन निकले, ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे. गोली लगने से चौकीदार पुत्र टुनटुन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हमलावरों ने उनके दो पुत्रों को भी निशाना बनाया और घटना को अंजाम देकर भाग निकले.

    भारी मात्रा में हथियार के साथ 5 गिरफ्तार

    सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके बेटे संजीव को बेहतर इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. रेफर जबकि दुसरे पुत्र सत्यम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

    चौकीदार के पुत्र और सीएसपी संचालक की हुई हत्या

    मामले में मृतक की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें बताया गया था कि हत्यारों को ये अंदेशा था कि चौकीदार ने ही उनकी शराब की खेप पकड़ी. और उन्हें गिरफ्तार कराया. ऐसे में वो चौकीदार से गुस्साये हुए थे. जिसका बदला उन्होंने इस तरह से लिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news