महिला को महंगा पड़ा एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन, आशिक ने किया वीडियो वायरल तो पति ने उठाया ये कदम   

    महिला को महंगा पड़ा एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन, आशिक ने किया वीडियो वायरल तो पति ने उठाया ये कदम   

    औरंगाबाद(AURRANGABAD):आये दिन बिहार के अलग-अलग जिलों से बड़े ही अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते है. जिसको देखकर सभी लोग हैरान हो जाते हैं. शुक्रवार को भी एक मामला औरंगाबाद जिले से सामने आया. जिसमे एक शादीशुदा महिला ने एक युवक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया. युवती का उस युवक से अवैध संबंध था. इस दौरान युवक ने महिला का अश्लील वीडियों रिकॉर्ड कर महिला के पति और रिश्तेदारों को भेज दिया.  

    शादीशुदा महिला के आशिक ने किया आपत्तिजनक वीडियो वायरल

      आपको बताये कि ये पूरा मामला नबीनगर और अम्बा प्रखंड से जुड़ा है. इस मामले में शादीशुदा महिला ने युवक के साथ तीन साल तक इश्क किया. जब महिला ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया. और बदला लेने के लिए विवाहिता का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे उसके पति को भेज दिया. वीडियो देखते ही महिला के पति ने महिला को छोड़ दिया. जिसके बाद अब महिला युवक पर शादी का दबाव बना रही है. लेकिन युवक शादी से इंकार कर रहा है. महिला शुक्रवार को युवक को शादी करने के लिए घसीटकर औरंगाबाद कोर्ट लेकर आई. जहां दोनो के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.   

    वीडियो को देखकर महिला के पति ने महिला को घर से निकाला

      मिली जानकारी के मुताबिक नबीनगर थाना के महुली गांव निवासी शादीशुदा सोनी कुमारी का अम्बा थाना के नरहर अम्बा निवासी अरूण कुमार के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन था. दोनों में तीन साल तक यह रिलेशन चलता रहा. युवक ने महिला से पीछा छुड़ाने के इरादे से उसका आपत्तिजनक वीडियो उसके पति और देवर को भेजने के साथ ही वायरल कर दिया. वहीं कोर्ट कैम्पस में हाई वोल्टेज ड्रामा की सूचना मिलने पर औरंगाबाद महिला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. और दोनों को थाना लेकर आई. जहां दोनों की काउंसिलिंग की गई. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news