मुंगेर के बाद अब बिहार का कौन सा जिला बना देसी बंदूक बनाने का गढ़, जानिये

    मुंगेर के बाद अब बिहार का कौन सा जिला बना देसी बंदूक बनाने का गढ़, जानिये

    पूर्णिया(PURNIA): पूर्णिया पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. पूर्णिया के धमदहा पुलिस ने अमारी कुकरण से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. यहां से एक बंदूक, दो देसी कट्टा, एक पिस्तौल, 21 बैरल, तीन कारतूस,  गन  बनाने का सामान, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन समेत कई तरह के उपकरण और 12 चाभियां भी बरामद किया है. पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के संचालक और तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है.  बता दें कि अब तक बिहार में मुंगेर जिला इस मामले में कुख्यात रहा है.

    यह भी पढ़ें:

    आयकर विभाग के सहायक आयुक्त निकले शराब तस्कर, दिल्ली से बिहार ला रहे थे शराब

    दो तीन सालों से चल रही थी अवैध गैन फैक्ट्री 

    एसपी दयाशंकर ने कहा कि  16 जून को एक मक्का व्यवसाई दीपक साह को गोली मारकर उनका मक्के लदा  ट्रैक्टर लूट लिया गया था. धमदहा एसडीपीओ रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर पहले मिथिलेश कुमार मेहता को गिरफ्तार किया. मिथिलेश के घर से ही अमारी कुकरन से अवैध मिनी गन फैक्ट्री पकड़ाया. इसके बाद अमारी कुकरन निवासी राजीव राय और जमुनिया निवासी रवि रंजन को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने कहा कि देखने से लगता है कि करीब दो-तीन सालों से यहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री चल रही थी. ये लोग आर्म्स बनाकर आसपास के इलाके में ही सप्लाई भी करते थे. इनके अन्य ठिकानों और लिंक की तलाश की जा रही है. एसपी ने कहा कि मिथलेश मेहता राजीव राय और रवि रंजन डकैती, लूट, छिनतई, सेंधमारी समेत कई तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे. इनकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news