शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग की नकेल, 36 कार्टून अंग्रेज़ी शराब के साथ कई तस्कर को दबोचा

    Chapra, Bihar
    शराब तस्करों पर उत्पाद विभाग की नकेल, 36 कार्टून अंग्रेज़ी शराब के साथ कई तस्कर को दबोचा

    छपरा(CHAPRA): सारण जिला में रेलमार्ग सड़क मार्ग के साथ-साथ जलमार्ग से भी शराब की तस्करी की जा रही है. जिसका खुलासा समय-समय पर उत्पाद विभाग और सारण पुलिस के की ओऱ से किया जाता रहा है. बुधवार को उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी की गई, तो डोरीगंज थाना क्षेत्र के बिनगांवा इलाके में नदी के रास्ते नाव से 36 कार्टून अंग्रेज़ी शराब को जब्त किया गया. तो वहीं कई तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.

    36 कार्टून अंग्रेज़ी शराब के साथ कई तस्कर को दबोचा

    आपको बतायें कि शराब के साथ पकड़े गए तस्कर रिविलगंज थाना इलाके के बिनटोली निवासी अमरनाथ कुमार, गोबिंदा कुमार और डोरीगंज थाना इलाके के चकिया गांव निवासी राजू कुमार हैं. जो उत्तरप्रदेश से नाव पर अंग्रेज़ी शराब लोड कर सारण जिला के डोरीगंज इलाके में पहुंचे थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news