भागलपुर COLLECTORAT को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप, इलाके में हाई अलर्ट

    Email threatens to blow up Bhagalpur Collectorate, puts area on high alert | भागलपुर COLLECTORAT को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप, इलाके में हाई अलर्ट

    भागलपुर : जिले में एक बार फिर बम धमकी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. पहले भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब भागलपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

    ईमेल के माध्यम से धमकी

    यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है जिसमें समाहरणालय परिसर में बम होने का दावा किया गया है. धमकी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. एहतियातन समाहरणालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

    पूरे परिसर की सघन तलाशी जारी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है जो पूरे परिसर की सघन तलाशी में जुटी हुई है.

    अफवाहों से बचने की अपील

    पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.फिलहाल जांच जारी है. प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी.



    Related News