परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा को उखाड़ फेंकने की कही बात, कहा गठबंधन के साथ कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

    परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान अखिलेश प्रसाद सिंह ने भाजपा को उखाड़ फेंकने की कही बात, कहा गठबंधन के साथ कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

    कैमूर (KAIMUR) : कैमूर में परिवर्तन संकल्प रैली सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमे बिहार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. बता दे कि अखिलेश प्रसाद सिंह ने गाड़ी में बैठकर परिवर्तन संकल्प रैली निकाली. ये रैली अखलासपुर बस स्टैंड से होते हुए पूरे शहर में निकाली गई. इसके बाद वो लिच्छवी भवन में हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुए. वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा उपाध्यक्ष आलोक रावत पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल मयंक रावत संजय सिंह अनिल तिवारी दीनानाथ गिरी शाहिद हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.  

    बीजेपी पर जमकर साधा निशान

    इस कांग्रेस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल का बड़ा माला पहन कर उनका जमकर स्वागत किया गया. वहीं  मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशान साधा उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगा और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा. क्योंकि इस बार कांग्रेस पार्टी राजद जदयू सहित सभी वाम दलों का गठबंधन है और इसी मजबूती के बदौलत कांग्रेस पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी और एनडीए की सरकार को इस बार उखाड़ फेंकने का काम करेगी.

    गठबंधन के साथ कांग्रेस लड़ेगी चुनाव- अखिलेश प्रसाद सिंह  

    अखिलेश प्रसाद सिंह ने आगे कहा कि इस भाजपा सरकार में आज बहुत से बेरोजगार युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं और महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. इन्हीं सब चीजों से मुक्ति दिलाने के लिए इस बार गठबंधन के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और केंद्र में अपना सरकार बनाएगी. उन्होंने आगे कैमूर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह कैमूर में हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरा भव्य स्वागत किया है. उसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं.  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news