नेपाल में हुई भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर, कई नदियों का टूटा बांध

    नेपाल में हुई भारी बारिश से बिहार की नदियां उफान पर, कई नदियों का टूटा बांध

    मोतिहारी( MOTIHARI):नेपाल में जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से नेपाल से पूर्वी चंपारण जिला से होकर बहने वाली नदियां उफान पर है.वहीं कई नदियों के तटबंधों पर पानी का दबाब बना हुआ है.जिला के बंजरिया प्रखंड स्थित फुलवार दक्षिणी पंचायत में बीती रात बंगरी नदी का दक्षिणी तटबंध दो जगहों पर टूट गया. 

    नेपाल में हुई भारी  बारिश से भारत की नदियां उफान पर

    तटबंध टूटने की जानकारी मिलने पर सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम,जल निस्सरण विभाग के कार्यपालक अभियंता इफ्तेखार इमाम समेत बीडीओ,सीओ और थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक मौके पर पहुंचे. और रात में हीं एक जगह पर टूटे हुए तटबंध का मरम्मति कार्य शुरु किया गया.वहीं दूसरे जगह पर पानी के तेज बहाव की वजह से तटबंध मरम्मति का कार्य संभव नहीं हो सका.ग्रामीणों के अनुसार तटबंध पर अभी भी कई जगहों से पानी का रिसाव हो रहा है.इसलिए अभी खतरा बना हुआ है.

    कई नदियों का टूटा बांध

    मामले पर ग्रामीणों ने कहा कि  बांध की जर्जर स्थिति के बारे में जल निस्सरण विभाग को पहले हीं बताया गया था. लेकिन नदी में बाढ़ का पानी आने के बाद भी विभाग ने बांध के सुरक्षा का उपाय नहीं किया. जिसकी वजह से बंगरी नदी का बांध टूटा है.तो वहीं अभी भी बांध पर खतरा बना हुआ है. क्योंकि कई जगह से पानी का रिसाव हो रहा है.

    जानें इसपर सदर एसडीपीओ ने क्या कहा

    वहीं इसपर सदर एसडीओ श्रेष्ठ अनुपम ने बताया कि रात में फुलवार दक्षिणी पंचायत के नगदाहा के पास बांध टूटने की जानकारी मिली थी.उसी समय जल निस्सरण विभाग के इंजीनियर्स के साथ वहां पहुंचकर देखा तो दो जगहों पर बांध टूटा हुआ था, एक जगह लगभग 12 फीट और एक जगह लगभग 20 फीट टूटा हुआ है. जहां कम दूरी में बांध टूटा है. वहां के तटबंध के मरम्मत का कार्य रात में हीं शुरु कर दिया गया.वहीं दूसरी जगह जहां ज्यादा टूटा हुआ है,वहां पानी का बहाव काफी तेज है.इसलिए उसका मरम्मति कार्य कराना अभी मुश्किल है.

    तटबंध टूटने से तेजी से फैल रहा पानी 

    आपको बताएं कि फुलवार दक्षिणी पंचायत के नगदाहा के पास बंगरी नदी का दक्षिणी तटबंध टूटने से पानी काफी तेजी से फैलने लगा है. खेतों में पानी फैलने से फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है.वहीं आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ पानी तेजी से बढ़ रहा है.जिससे कई गांवों में बाढ़ आने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है. जिसकी वजह से ग्रामीण सहमे हुए हैं.

    रिपोर्ट. प्रियंका कुमारी 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news