नशे में धुत सिपाही ने किया गाली गलौज और हंगामा, वीडियो वायरल

    नालंदा (NALANDA) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी को लागू कराया है.  इसे सख्ती से पालन करने के लिए सरकार द्वारा पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए है, मगर यही नियम के रक्षक ही उसके भक्षक बन रहे है. ऐसा ही कुछ नजारा सीएम के गृह जिले नालंदा में देखने को मिला जहां नशे में धुत एक सिपाही शराब पीकर हंगामा और गाली गलौज करता नजर आया. इसके बाद वहाँ मौजूद लोगों ने इसका विडिओ बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद ये विडिओ अब तेजी से वाइरल होने लगा. जिसमे साफ देखा जा सकता है कि सिपाही नशे में है और लोग उसपर भड़के नजर आ रहे है.

    जांच में जुटी पुलिस

    वीडियो वायरल होते ही एसपी अशोक मिश्रा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराबी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया. सिपाही की पहचान पवन यादव बताई जा रही है, जो पुलिस लाइन में तैनात है.  विडिओ की जानकारी मिलते ही पुलिस इस मामले की सभी ऐंगल से जांच कर रही है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news