पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई क्षेत्रों से टूटा संपर्क, जानें कैसे जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

    अररिया(ARARIA): मानसून आ चुका है ,और इन दिनों बिहार में पुल, डायवर्शन और सड़कों के बहाने का सिलसिला लगातार जारी है. बिहार में फूल डायवर्सन सड़क का बहना कोई नई बात नहीं है. वहीं शनिवार को अररिया के सिल्लीगुड़ी मुख्य मार्ग में एनएच 327 जीरो माइल के पास पानी के तेज बहाव में बना डायवर्सन बह गया. जिससे अररिया सिल्लीगुड़ी मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से ठप्प हो गया है. साथ ही जिला के चार प्रखंडों का भी संपर्क भंग हो गया.

    पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन

    आपको बताये कि डायवर्सन के बह जाने की वजह से प्रशासन की ओर से इस सड़क पर गाड़ियों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. वहीं पश्चिम बंगाल जाने का संपर्क टूट गया है. इससे पहले जोकीहाट के पास एक पुल के धंस जाने की वजह से बड़े वाहनों के परिचालन पर पहले से ही रोक थी, लेकिन छोटे-छोटे वाहनों का परिचालन हो रहा था. अब डायवर्सन बह जाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है.

    कई क्षेत्रों से टूटा संपर्क

    ये सड़क अररिया जीरो माइल से ठाकुरगंज,बहादुरगंज होते हुए सिल्लीगुड़ी तक जाती है, ये सड़क जिले की लाइफलाइन कही जाती है. जिला प्रशासन की ओर से जीरो माइल के पास वाहनों के आवाजाही को रोकने के लिए बेरेकेडिंग कर दी गई है. सभी वाहनों को पूर्णिया होकर डायवर्ट किया जा रहा है. प्रशासन की ओर से मौके पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है.

    लोगों के घरों में भी घुसा पानी

    वहीं जिले के बिरजाभार, मिल्लतनगर, शरीफनगर सहित कई इलाकों में पानी घुस गया है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. लोग जानमाल की रक्षा को लेकर ऊंचे या आश्रय स्थल के साथ अपने सगे संबंधियों के यहां जाने को विवश है. अचानक पानी आने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news