स्कूली बस और पिकअप में सीधी टक्कर, आधा दर्जन छात्र-छात्रा घायल, जानें कैसे हुआ हादसा  

    स्कूली बस और पिकअप में सीधी टक्कर, आधा दर्जन छात्र-छात्रा घायल, जानें कैसे हुआ हादसा   

    पटना(PATNA):बुधवार की सुबह पटना के गौरीचक थाना के पावर ग्रिड के पास स्कूली बस और पिकअप वाहन की सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में स्कूली बस में सवार लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्रा घायल हो गये. जिसके बाद बस में चीख पुकार मच गई. जिसको सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गये. और घटना की सूचना गौरीचक थाने को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्कूली छात्रों का रेस्क्यू शुरू किया.

    स्कूली बस और पिकअप वाहन की सीधी टक्कर

    वहीं बच्चों के रेस्क्यू के बाद घायल छात्र-छात्राओं को पास के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद तुरंत सभी छात्र छात्राओं को स्कूल के लिए रवाना कर दिया गया. इस मामले को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं. विद्यालय के छात्र छात्राओं को हल्की चोट लगी है, लेकिन सभी खतरे से बाहर है.

    स्कूली बस में सवार लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्रा घायल

    घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के सत्यम पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी. इसी दौरान पावर ग्रिड के नजदीक तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन और अनियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दी. जिसमें स्कूली बस में सवार छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news