डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    1.20 crore fraud in the name of digital arrest exposed, mastermind arrested। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    भागलपुर( BHAGALPUR): भागलपुर में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है. पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर की गई करीब 1.20 करोड़ रुपये की ठगी का पर्दाफाश किया है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एक संगठित अवैध फाइनेंशियल नेटवर्क का खुलासा हुआ और गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया.

    साइबर अपराध थाना में दर्ज मामले की तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि ठगी की गई रकम को योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न बैंक खातों के जरिए विदेशों में ट्रांसफर किया जा रहा था. जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क का संचालन हरियाणा के फरीदाबाद से किया जा रहा था और इसके तार दुबई समेत कई विदेशी शहरों से जुड़े हुए थे.

    पुलिस की विशेष टीम ने मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत छिछुआडीह गांव में छापेमारी कर आरोपी मो. गुफरान को उसके घर से गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने ठगी की रकम विदेश भेजने की बात स्वीकार की है. उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.



    Related News