दीक्षांत समारोह: 1400 से देकर भी नहीं मिला पगड़ी और अंगवस्त्र, भूखे प्यासे लाइन में लगने से छात्रों का फूटा गुस्सा, जानिए फिर क्या हुआ


भागलपुर(BHAGALPUR):बिहार में इन दिनों राजनीति में तो विरोध प्रदर्शन हो रहा है. लेकिन अब कॉलेजों में भी हंगामा और धरना प्रदर्शन शुरु हो गया है. जहां बिहार के भागलपुर जिले में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में 26 अप्रैल को होनेवाले दीक्षान्त समारोह से पहले छात्र-छात्रों ने जमकर बवाल किया.
घण्टों इंतज़ार के बाद भी नहीं मिला पगड़ी, अंगवस्त्र
दरअसल तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह के लिए 1300 से 1400 रुपये पगड़ी, अंगवस्त्र और आईडी कार्ड देने के बदले लिये गये थे. लेकिन स्नातक और स्नातकोत्तर के कई छात्र-छात्राओं को घण्टों इंतज़ार के बाद भी पगड़ी, अंगवस्त्र और आईडी कार्ड नहीं मिला. जिसके बाद सभी हंगामा करने लगे.
भूखे प्यासे लाइन में लगने से छात्रों का फूटा गुस्सा
इसको लेकर छात्रों ने कुलपति जवाहरलाल से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया. छात्रों ने बताया कि उनसे 1300-1400 रुपये डिग्री, अंगवस्त्र और पगड़ी के नाम पर लिए गए. लेकिन सुबह 10 बजे से भूखे प्यासे लाइन में लगकर इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन फिर भी उनको अंगवस्त्र और पगड़ी नहीं मिल पाया है. कुलपति ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि पहली बार दीक्षान्त समारोह में दो हजार छात्र आ रहे हैं. इसलिए थोड़ी परेशानी हो रही है. लेकिन समस्या का निदान किया जा रहा है.
4+