बिहार का जानलेवा अस्पताल! मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के मरीज पर गिरा छत का प्लास्टर, मचा हड़कंप, पढ़ें कैसी है मरीज की हालत

    बिहार का जानलेवा अस्पताल! मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के मरीज पर गिरा छत का प्लास्टर, मचा हड़कंप, पढ़ें कैसी है मरीज की हालत

    मुजफ्फरपुर(MUJAFFARPUR):बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से छिपी हुई नहीं है.आये दिन यहां के अलग अलग जिलों से इसकी तस्वीरे भी सामने आती है,जहां अस्पतालों की बदहाली देखने को मिलती है.एक ऐसी ही तस्वीर बिहार के मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल से सामने आयी है.जहां शुक्रवार को मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती पानापुर करियात की महिला मरीज पर छत का प्लास्टर गिर पड़ा. हादसे में मरीज फिर से घायल हो गई है. अचानक हुए इस हादसे से वार्ड में हड़कंप मच गया.

    छत का प्लास्टर गिरने से महिला मरीज की आंखों में ली चोट

    पूरे मामले को लेकर घायल मरीज सुमित्रा देवी ने बताया कि 9 दिन पहले पोस्ट ऑफिस से घर जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में वह और उनके पति बैजू महतो घायल हो गए थे.पानापुर करियात पुलिस के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां उनका इलाज चल रहा था.कल देर रात सदर अस्पताल के छत का प्लास्टर उनके सर पर गिर गया. जिससे आंख के नीचे चोट आ गई है.

    अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर बीएस झा ने क्या कहा

    घायल सुमित्रा देवी को देखने पहुंचे अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर बीएस झा ने बताया कि सदर अस्पताल की बिल्डिंग काफी पुरानी हो गई है. नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है. बिल्डिंग पुरानी है तो घटनाएं होते रहती है. डॉक्टर बीएस झा से जब पूछा गया कि सदर अस्पताल का पूर्व  में कब मरम्मत हुआ है, तो उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में तो आज तक नहीं हुआ है बिल्डिंग पुराना है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news