लखीसराय : सीआरपीएफ जवान सहित उनके दो बच्चे का शव पहुंचा गांव, गंगा नदी में डूबकर हुई थी मौत

    लखीसराय : सीआरपीएफ जवान सहित उनके दो बच्चे का शव पहुंचा गांव, गंगा नदी में डूबकर हुई थी मौत

    लखीसराय (LAKHISARAI): लखीसराय में कल बुधवार की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत गंगा स्नान करने के दौरान डूबकर हो गई थी. मृतक में एक सीआरपीएफ जवान उमेश कुमार शामिल है. इलाहाबाद में ही पदस्थापित थे, जिसके बाद आज तीनों का शव गांव में लाया गया.

    गंगा नदी में स्नान करने गए ते तीनों

    बुधवार की सुबह तीनों इलाहाबाद के तृवेणी गंगा में स्नान करने के लिए गए थे. इस दौरान 14 साल के बेटा विवेक कुमार गहरा पानी में चला गया. भाई को बचाने के दौरान 11साल की बहन दीपशिखा भी डूबने लगी.  दोनों को बचाने के दौरान सीआरपीएफ जवान उमेश कुमार भी डूब गए.  जिस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतक लखीसराय के बिलौरी गांव के रहने वाले थे. जिसके बाद आज तीनों का शव गांव में लाया गया. शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और उमेश कुमार अमर रहे अमर रहे की नारे से गूंज उठा. सिमरिया घाट पर आज ही दाह संस्कार कर दिया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि डूबकर मरने वालों में एक सीआरपीएफ जवान उमेश कुमार दोस्त के बेटा का भी शामिल है.



    Related News