डकैती कांड का पर्दाफाश, बाढ़ पुलिस ने कुख्यात डकैत को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

    Dacoity case exposed, Barh police arrested notorious dacoit from Tamil Nadu | डकैती कांड का पर्दाफाश, बाढ़ पुलिस ने कुख्यात डकैत को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

    बाढ़ : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2024 बाढ़ थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से डकैती एवं एक अन्य डकैती कांड का सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर लिया हैऔर मुख्य अभियुक्त को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेखपुरा जिला के मेहुस थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद पासवान के पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है जो कई डकैती के कांडों में पहले भी अभियुक्त रहा है. दो कांड इसके विरुद्ध बाढ़ थाना में ही दर्ज है जिसमें 389/2024 और 450/2024 है.

    2024 में डकैती कांड को दिया गया था अंजाम

    पहली घटना दयाचक की है जबकी दूसरी घटना नोनिया बाग की है. वही गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एक और कांड डकैती का ही निरसा थाना में दर्ज है. इन सभी कांडों में इसकी तलाश की जा रही थी अन्य अभियुक्तों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है. दरअसल बाढ़ के दयाचक और नोनिया बाग मोहल्ले में डकैती कांड को इसने 2024 में अंजाम दिया था जिसके बाद से ही यह बदमाश फरार चल रहा था और विभिन्न राज्यों में छुप कर रह रहा था. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक टीम गठित कर तमिलनाडु भेजा क्यूंकि इसके तमिलनाडु में रहने की सूचना प्राप्त हुई थी जहां से इसकी गिरफ्तारी हुई.



    Related News