मुजफ्फरपुर में CSP संचालक से लूट, विरोध करने पर मारी गोली, मौत 

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने सी एस पी संचालन केंद्र में घुसकर स्टाफ को गोली मार दी. इसके बाद एक लाख अस्सी हजार रुपए लूटकर फरार हो गए. सुबह साढ़े दस से ग्यारह बजे के करीब सकरा के रामनगर में सेंट्रल बैंक के सी एस पी सेंटर पर बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे. लूटपाट का विरोध करने पर कर्मचारी विकास महतो को गोली मारकर घायल कर दिया. फिर सी एस पी में रखे एक लाख अस्सी हजार लूटकर निकल लिए. 

    लोगों में आक्रोश, एन एच 28 जाम 

    इधर स्थानीय लोगों ने घायल कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. विकास के मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने एन एच 28 को घंटों जाम कर दिया. साथ ही सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं. मौके पर डीएसपी और स्थानीय थाना की पुलिस ने मामले को शांत कराया. 



    Related News