रामनवमी पर पटना के हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 20 हजार किलो नवेदम लड्डू बनकर तैयार 

    रामनवमी पर पटना के हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 20 हजार किलो नवेदम लड्डू बनकर तैयार

    पटना(PATNA): आज रामनवमी है. पूरे देश में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है. वहीं राजधानी पटना जंक्शन स्थित प्राचीनतम हनुमान मंदिर में रामनवमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई है. बता दें कि देर रात 2:15 am बजे से ही श्रद्धालुओं के लिए पट घोल दिए गए हैं. धार्मिक न्यास मंदिर के सचिव आचार्य किशोर कुराल ने इस बाबत जानकारी दी. 

    वहीं आचार्य कुणाल किशोर ने बताया कि चार लाख श्रद्धालुओं की पहुंचने की अनुमान है इस लिए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग लाइन रहेगी. इस बार चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी. उन्होंने कहा  भीड़ को देखते हुए पूरे मंदिर को लाइट से सजा दी गई है और रात 10:00 बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन महावीर मंदिर के आगे लग ही है.  भगवान के दर्शन के लिए. वहीं 20 हजार किलो नवेदम लड्डू बनाया जा चुका है. इसको लेकर पटना के वीआईपी चौराहा डाक बंगला बुधवार  रात के आठ बजे से गुरुवार रात्रि 11 बजे तक पूरी तरह से ठप्प रहेगी. 

    सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम 

    सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि इस दौरान पटना के महावीर मंदिर क्षेत्र  पुलिस छावनियों में तब्दील रहेगी. खबर यह भी है कि दो सौ से ज्यादा पुलिस दर्जनों पुलिस अधिकारी और इतना ही मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं. खुद एडीजी, डीजीपी एसएसपी निरीक्षण करते रहेंगे और इसका जायजा करके आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे. वहीं उन्होंने कहा की यह प्राचीन मंदिर में बजरंगबली का दो दो मूर्ति है जो देश के अन्य जगहों पर नहीं है जिसमे एक मनोकामना हनुमान जी की मूर्ति है. 



    Related News