झरिया में खड़े ट्रक पर अपराधियों ने की फायरिंग,चालक को लगी गोली,जानिए कब का है यह मामला 

    झरिया में खड़े ट्रक पर अपराधियों ने की फायरिंग,चालक को लगी गोली,जानिए कब का है यह मामला 

    धनबाद(DHANBAD): मंगलवार की देर रात झरिया थाना क्षेत्र के विक्ट्री स्थित बंद पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने खड़े एक ट्रक पर फायरिंग कर दी. इस घटना में ट्रक चालक घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए धनबाद के  SNMMCH में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. यह ट्रक पुणे से धनबाद आया था. चालक चोपन पाल गंगोत्री नामक सैनिटरी की दुकान में सामान उतारकर नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहा था. 

    ट्रक से डीजल और टायर लूटने पहुंचे थे अपराधी 

    इसी दौरान कुछ अपराधी ट्रक से डीजल और टायर लूटने की मंशा से पहुंचे और ट्रक पर फायरिंग शुरू कर दी. अपराधी समझे कि फायरिंग होने पर ट्रक चालक भाग जाएगा लेकिन ट्रक में सो रहे चालक को गोली लग गई और वह घायल हो गया. घायल ट्रक चालक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. उसने पुलिस को बताया कि वह पहली बार धनबाद आया है. वह पुलिस को बताया  कि वह ट्रक में सोया हुआ था कि तीन नकाबपोश अपराधी आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी. उसके बाद वह भाग गए.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news