मोतीहारी(MOTIHARI): अपराध से जुड़ी एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है. जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने हथियार के बल पर SBI सीएसपी संचालक से लगभग 2 लाख 45 हजार रुपए लूट लिया है. इस वारदात को अंजाम देकर बेख़ौफ़ अपराधी भाग निकले.
अपराधी फरार
मामला जिला के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना की बताई जा रही है. जहां दीपक कुमार नाम के सी एस पी संचालक बैंक से निकासी कर 2 लाख 45 हजार रुपया लेकर जैसे ही अपने सी एस पी बैंक पहुंचे तबतक पीछे से रेकी कर बाईक सवार तीन अपराधी एकाएक पहुंचे और पिस्टल के नोक पर नगदी और दो मोबाइल लूट लिया. तीनों अपराधी एक अपाची बाईक पर सवार थे और लूट की इस घटना को अंजाम देने के बाद दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक फायरिंग भी की और बेधड़क होकर निकल पड़े.
जांच में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. आपको बता दें कि इस लूट की घटना का शिकार चौकीदार का भाई हुआ है. बहरहाल इस घटना के शिनाख्त में तो पुलिस जुट गई है पर अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

