Crime News: दिनदहाड़े ठांय ठांय से सहमी राजधानी! सरेआम अपराधियों ने की व्यक्ति की हत्या, वारदात सीसीटीवी में कैद 

    Crime News: दिनदहाड़े ठांय ठांय से सहमी राजधानी! सरेआम अपराधियों ने की व्यक्ति की हत्या, वारदात सीसीटीवी में कैद 

    पटना(PATNA): बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला दानापुर के फुलवारी शरीफ का है, जहां फुलवारी शरीफ एम्स गोलंबर के पास विक्रम के दतियाना के रहने वाले एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक वह किसी जमीन की डीलिंग करने के लिए पहुंचे थे और उनका पीछा करते हुए अपराधी एम्स गोलंबर के पास पहुंचे एक बाइक पर अपराधी तीन लोग सवार थे. जैसे ही वह गाड़ी से उतरा उसको पीछा कर पहले हाथ में गोली मारी गई. इस हत्या की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है.

    मामले की जांच जुटी पुलिस

    घटना की जानकारी के बाद फुलवारी शरीफ एएसपी पूरे दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचे और शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेजा है. एफएसएल की टीम बुलाई गई है. एएसपी फुलवारी शरीफ विक्रम सिहाग ने बताया कि अपराधी तीन की संख्या में थे. विक्रम के दतियाना के रहने वाले युवक ने व्यक्ति को गोली मारी है. जिसमें उनकी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मृतक हाल ही में बिहटा के हत्या के माले में जेल से छुटकर आया था. घटना की जानकारी परिजन को दिया है. जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

    पढ़ें मामले पर लोगों ने क्या कहा 

    सुदर्शन वर्मा से जुड़े लोगों ने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी आए थे और जैसे ही वह गाड़ी का गेट खोलने गए. दनादन गोली चलाने लगा. वह भागने लगे इस दौरान उन्हें गोली मारी गई. यहां कोई विवाद नहीं हुआ बल्कि यह विवाद दूसरे जगह का बताया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news