Crime News: रोहतास पुलिस ने बुज़ुर्गों की हत्या मामले का किया ख़ुलासा, आरोपी पोते और उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार

    Crime News: रोहतास पुलिस ने बुज़ुर्गों की हत्या मामले का किया ख़ुलासा, आरोपी पोते और उसके सहयोगी को किया गिरफ्तार

    रोहतास(ROHTAS):बिहार में रोहतास जिले में शनिवार को अहले सुबह सासाराम नगर थाना क्षेत्र में जिस बुजुर्ग की मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उस मामले का पुलिस में खुलासा कर दिया है तथा मृतक बुजुर्ग लालदेव पासवान का पौत्र नागा पासवान को ही अपने दादा के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हत्याकांड में सहयोग देने वाले शशि सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया. 

    यह है पूरा मामला

    जानकारी मिली थी कि पारिवारिक विवाद में ही बुज़ुर्ग के पौत्र ने लालदेव पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी तथा इस वारदात को लूट के दौरान हत्या प्रदर्शित करने की कोशिश की जाने लगी, लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया तथा मामले का 24 घंटे के अंदर उद्वेदन कर दिया.

    पढें मामले पर एसडीपीओ ने क्या जानकारी दी

    सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है तथा उसके पास से वारदात के वक्त उपयोग किए गए कपड़े, घटना स्थल से खोखा तथा अन्य सामान भी मिले है. पुलिस अपराध में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news