Crime News Bihar: अपराधियों ने दो युवकों पर की फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर, वारदात से मचा कोहराम

    Crime News Bihar: अपराधियों ने दो युवकों पर की फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर, वारदात से मचा कोहराम

    पटना(PATNA):राजधानी पटना में इन दिनों अपराधियों का खौफ इस कदर बढ़ चुका है कि अपराधियों में कानून का डर पूरी तरह से समाप्त दिख रहा है. यही वजह है कि दिनदहाड़े ये बदमाश खौफनाक वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे है, ताजा मामला बिहटा के नौबतपुर इलाके का है, जहां दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी दी, जिससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है.

    हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है

    पूरा मामला जिसको पालीगंज अनुमंडल के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुगला गांव की है. मृतक युवक की पहचान ओम प्रकाश कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम और पटना एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. इधर हत्या होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. 

    पढ़ें पुलिस ने मामले में क्या जानकारी दी है

    घटना को लेकर इमामगंज थानाध्यक्ष से दीपू मंडल ने बताया कि मुंग्ला गांव में सुबह सूचना मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. हालांकि घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. हत्या के पीछे कारण अभी तक स्पष्ट है नहीं पाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news