Bihar News:अंधविश्वास की बलि चढ़ा वृद्ध, जादू-टोना के संदेह में पीटकर हत्या, पढें पूरा मामला

    Bihar News:अंधविश्वास की बलि चढ़ा वृद्ध, जादू-टोना के संदेह में पीटकर हत्या, पढें पूरा मामला

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): आज हमारा देश हर तरीके से तरक्की कर चूका है, लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की कमी की वजह से आज भी लोग अंधविश्वास पर विश्वास करते हैं और जादू टोना के चक्कर में डायन का अरोप लगाकर जान तक ले लेते हैं. ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी का है. जहां जादू टोना के चक्कर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या किए जाने से इलाक़े में सनसनी फैल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    मामला की जांच में जुटी पुलिस

    घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है. मृतक का चचेरे भाई और अन्य परिजनों ने गांव के ही दो तीन लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. मृतक की पहचान बघाड़ी गांव निवासी जिया लाल मुखिया के 55 वर्षीय पुत्र जानकी मुखिया के रुप में हुई है.

    ये है पूरा मामला 

    मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि गांव के ही ज्ञानी के पुत्र शिवम का आरोप है कि चूलहायी भगत ने उसकी माता के ऊपर जादू कर दिया है. इसी गुस्से में शिवम बीती रात चूलहायी भगत को ढूंढते हुए जानकी मुखिया के घर आ पहुंचा जहां पर उसने चूलहायी भगत के साथ गाली गलौज करना शुरु किया. गाली गलौज का विरोध करने पर शिवम और उसका पिता ज्ञानी जानकी मुखिया को पकड़ कर कहीं दूर अंधेरे में ले गया. सुबह जानकी मुखिया का शव बरामद किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news