Crime News Bihar:धनबाद की लड़की को फेसबुक पर बगहा के लड़के से हुआ प्यार, शादी के बाद लड़की को भुगतना पड़ा खौफनाक अंजाम

    Crime News Bihar:धनबाद की लड़की को फेसबुक पर बगहा के लड़के से हुआ प्यार, शादी के बाद लड़की को भुगतना पड़ा खौफनाक अंजाम

    बगहा(BAGHA):बगहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां 24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या के मामले का उद्भेदन कर लिया है. चौतरवा थाना क्षेत्र के सिसवा बसंतपुर गांव में रहस्यमय ढंग से गायब हुई 19 साल की नवविवाहित महिला रोजी प्रवीन का शव पुलिस ने आवेदन मिलने के 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है.इस सफलता में फोरेंसिक जांच और डॉग स्क्वायड की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

    लड़की के परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    दरअसल, धनबाद निवासी नाजमा खातून ने अपनी बेटी रोजी प्रवीन की गुमशुदगी और हत्या की आशंका को लेकर मंगलवार को चौतरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. महिला का आरोप था कि रोजी को उसके ससुर मोहम्मद आलम, सास, और दामाद मोहम्मद शाहिद समेत अन्य परिजनों ने गायब कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोजी के ससुर और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.बुधवार को फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने नवविवाहिता के ससुराल से उसका जूता, घड़ी, मोबाइल और एक कुदाल बरामद किया.इन सबूतों के आधार पर, पुलिस ने छापेमारी कर गन्ने के खेत से रोजी के शव बरामद कर लिया.

    पढें थानाध्यक्ष ने मामले पर क्या कहा

     थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में गिरफ्तार किए गए ससुर मोहम्मद आलम और सास को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.पुलिस घटना के मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.आपको बता दें कि धनबाद के बागदेगी बस्ती निवासी नाजमा खातून की पुत्री रोजी प्रवीन सिसवा बसंतपुर निवासी मोहम्मद आलम के पुत्र मोहम्मद शाहिद के बीच फेसबुक से प्रेम हुआ. तीन माह पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दोनों की शादी कर दी गई.जिसके बाद लड़का धनबाद से लड़की को लेकर कुछ दिन पहले गांव आया था. जहां लड़की के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news