CrimeE Alert! बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राजस्थान से पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, झारखंड का कुख्यात गैंगेस्टर अमन साहू और बिश्नोई का कनेक्शन आया सामने

    CrimeE Alert! बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राजस्थान से पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा, झारखंड का कुख्यात गैंगेस्टर अमन साहू और बिश्नोई का कनेक्शन आया सामने

    गोपालगंज(GOPALGANJ):बॉलीवुड एक्टर पर फायरिंग मामले में आरोपी गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है. जिसमें सफलता भी मिल रही है. गोपालगंज पुलिस ने फिर एसटीएफ की मदद से गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक और गुर्गे को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गुर्गे की पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव के दिनेश सिंह रावत के रूप में की गयी है. दिनेश सिंह रावत को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस गोपालगंज लेकर पहुंच चुकी है. जहां एनआईए और बिहार एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है. पूछताछ में दिनेश सिंह ने कई अहम खुलासे किए है.

    पढ़ें गैंग से झारखंड के जेल में बंद गैंगेस्टर अमन साहू का क्या कनेक्शन है

    लॉरेंस बिश्नोई के अबतक तीन गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के अनुसंधान में झारखंड के जेल में बंद गैंगेस्टर अमन साहू से कनेक्शन जुड़े होने की बात सामने आयी है. जिसके बाद एनआइए और एटीएस बिहार एसटीएफ की टीम तीनों गुर्गों से पूछताछ कर रही है. एसपी के मुताबिक जेल में बंद दो गुर्गों को भी पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ चल रही है.पूछताछ में कई और गुर्गों के नाम आये हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान और मुजफ्फरपुर में छापेमारी चल रही है.

    पढ़ें मामले में क्या खुलासा हुआ है

    आपको बता दें कि गोपालगंज पुलिस ने यूपी-बिहार के बलथरी चेकपोस्ट के पास एक नागालैंड की बस से 22 जुलाई को दो अपराधियों को ऑस्ट्रिया निर्मित चार विदेशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था.इनमें राजस्थान के अजमेर जिला का कमल राव और मुजफ्फरपुर के गाय घाट थाने के बोवारी गांव निवासी संतनु शिवम ने पुलिस को पूछताछ में तिहाड़ जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने की बात कही थी. दोनों ने मोतिहारी व मुजफ्फरपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पूर्व में रेकी भी किया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news