Crime News:दोस्त ही बना दोस्त की जान का दुश्मन, गेम खेलने को लेकर हुआ विवाद तो गोली मारकर कर दी हत्या,पढें पूरा मामला

    Crime News:दोस्त ही बना दोस्त की जान का दुश्मन, गेम खेलने को लेकर हुआ विवाद तो गोली मारकर कर दी हत्या,पढें पूरा मामला

     बेगूसराय(BEGUSARAI):बेगूसराय में गेम खेलने के दौरान हुई विवाद में दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर हत्या कर दी है.इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों गांव की है.मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों गांव के रहने वाले राहुल कुमार के रूप में हुई है.

    पढ़े क्या है पूरा मामला

    बताया जा रहा है कि घर पीछे तीन-चार दोस्त के साथ राहुल आपस में गेम खेल रहा था. तभी दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसी विवाद से नाराज होकर एक दोस्त ने अपने ही दोस्त राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी. गोली चलते ही मौके पर इधर-उधर लोग भागने लगा. वहीं राहुल कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई.मौत की खबर लगते ही लोगों की काफी भीड़ लग गई.

    पढें मामले पर पुलिस ने क्या कहा 

    वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी.मौके पर फुलवरिया थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.वही इस घटना के संबंध में तेघरा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि एक युवक को गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली है.यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस कारण से राहुल कुमार को गोली मारकर हत्या की गई है.फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.



    Related News