गया में पूर्व सांसद के मकान से 50 लाख की नकली और नशीली दवाएं बरामद, दो हिरासत में

    गया में पूर्व सांसद के मकान से 50 लाख की नकली और नशीली दवाएं बरामद, दो हिरासत में

    गया(GAYA):गया जी शहर के पीपरपाती मोहल्ले में ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद के मकान में रह रहे एक किरायेदार के कमरे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की नकली एवं नशीले दवाएं बरामद की है.इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

    बरामद दवाओं की जांच

    मिली जानकारी के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मकान के एक कमरे में नकली और नशीले दवाओं का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है. सूचना के आधार पर ड्रग विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध दवाएं बरामद की गई.कार्रवाई के दौरान नकली दवा कारोबार से जुड़े विकास कुमार समेत एक महिला को हिरासत में लिया गया है.दोनों से पूछताछ की जा रही है.अधिकारियों का कहना है कि बरामद दवाओं की जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दवाएं नकली हैं या प्रतिबंधित श्रेणी की.

    जांच के बाद हो पाएगा पूरा खुलासा

    फिलहाल पुलिस और ड्रग विभाग की टीम देर रात तक पूरे मकान की तलाशी और दस्तावेजों की जांच में जुटी रही. जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध दवा कारोबार का नेटवर्क गया समेत अन्य जिलों तक फैला हुआ है या नहीं.



    Related News