महिला संवाद यात्रा पर नहीं रुक रहा विवाद,तेजस्वी यादव के ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री का पलटवार,पढें क्या कहा 

    महिला संवाद यात्रा पर नहीं रुक रहा विवाद,तेजस्वी यादव के ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री का पलटवार,पढें क्या कहा

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR):बिहार में इन दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर जमकर राजनीति हो रही है.महिला संवाद यात्रा पर तेजस्वी के ट्वीट पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भड़क गए है, और तेजस्वी यादव से पूछा है कि चार्टर में जन्मदिन मनाने पर और हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाने में कितना खर्च हुआ ? चपरासी क्वार्टर में रहनेवाले लालू प्रसाद यादव हजारों करोड़ के मालिक कैसे बने यह तेजस्वी यादव को बताना चाहिये. 

    तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे विजय सिन्हा

    आपको बताये कि समीक्षा बैठक करने मुज़फ़्फ़रपुर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा आज मीडिया से मुखातिब हुए,  पत्रकारों के सवाल का जबाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर भड़क उठे,और तेजस्वी यादव पर तंज कसा.दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला संवाद यात्रा पर होनेवाले सैंकड़ों करोड़ खर्च को फिजूलखर्ची बताया था. 

    पढें बीपीएससी पेपर लीक मामला पर क्या कहा

    वही सत्तारवीं बीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक होने को सिरे से खारिज करते हुए विपक्ष से सबूत की मांग की. विजय सिन्हा ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री रहने सिपाही भर्ती परीक्षा में घोटाला हुआ था जिसमे हमने सबूत के साथ कागज पेश किया और तत्काल डीजीपी सिंघल को हटाना पड़ा था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news