नीतीश को मिट्टी में मिला देनेवाले बयान पर कांग्रेस का वार, अजीत शर्मा ने कहा, माफी मांगे सम्राट

    नीतीश को मिट्टी में मिला देनेवाले बयान पर कांग्रेस का वार, अजीत शर्मा ने कहा, माफी मांगे सम्राट

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर में 24 अप्रैल को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देनेवाले बयान पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए पलटवार किया हैं. और कहा हैं कि अभी सम्राट चौधरी को बीजेपी का अध्यक्ष बने दो ही दिन हुए है. और इस तरह का वह बयान दे रहे हैं. जनता विधायक और सांसद को चुनती है. इसका फैसला जनता करती है. उन्होने कहा कि ना मिट्टी में मिला देने की जहां तक बात है. तो यहां कोई कुश्ती नहीं हो रहा है.

     

    सम्राट चौधरी से बिहारवासियों से माफी मांगने की मांग

    वहीं उन्होंने सम्राट चौधरी से इस बयान को लेकर पूरे बिहारवासियों से माफी मांगने की मांग की हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं. और उनके खिलाफ इस तरह का बयान देना कहीं से भी उचित नहीं है.

     

    ये है पूरा मामला

    आपको बताये कि 23 अप्रैल को पटना में भामाशाह की जयंती बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार धोखेबाज हैं. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पांच बार कंधे पर बैठाकर उन्हे विधानसभा पहुंचाया. उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया. जिसका बदला 2024 के चुनाव में बीजेपी के कार्यकर्ता जरूर लेंगे. और नीतीश कुमार को बीजेपी मिट्टी में मिला देगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news