कॉलेज परिसर बना अश्लीलता का अड्डा, शिक्षकों की मौजूदगी में बेशर्मी से डांस करते दिखे छात्र-छात्राएं, देखिए VIDEO  

    कॉलेज परिसर बना अश्लीलता का अड्डा, शिक्षकों की मौजूदगी में बेशर्मी से डांस करते दिखे छात्र-छात्राएं, देखिए VIDEO  

    बेगूसराय (BEGUSARAI): एक समय था जब स्कूल या कॉलेज को शिक्षा का मंदिर कहा जाता था. लेकिन साल 2023 के आते-आते हमारे देश में यह शिक्षा के मंदिर की जगह अश्लीलता का अड्डा बनता जा रहा है. आजकल छात्र-छात्राएं मॉडर्न जमाने के बहाने कॉलेज परिसर में अश्लील हरकतें करते हैं. कॉलेज की ओर से किसी भी कार्यक्रम का आयोजन करने का एक ही मकसद होता है कि वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा को निखार सके. और दूसरों के आगे उसको प्रस्तुत कर सके. ताकि उनको लोगों से अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का प्रोत्साहन मिले. लेकिन बेगूसराय जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसको देखने के बाद किसी की भी आंखें शर्म से झुक जाएंगी.

    समर वेलफेयर के दौरान छात्र-छात्राओं ने किया अश्लील गानों पर डांस

    दरअसल बिहार राज्य के बेगूसराय जिले में स्थित जीडी कॉलेज से एक ऐसी ही शर्मनाक खबर सामने आई है. जहां समर वेलफेयर कार्यक्रम के दौरान छात्र और छात्राएं अश्लील गानों पर बड़े ही बेशर्मी से शिक्षकों की मौजूदगी में डांस करते नजर आ रहे हैं. जिसको लेकर छात्र संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की है. और इसके लिए कॉलेज प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेवार ठहराया है.

    छात्र संगठनों ने की कड़ी निंदा

    आपको बताये कि बेगूसराय जिले में अव्वल दर्जे के शिक्षण संस्थानों में जीडी कॉलेज का नाम शुमार होता है. और लंबे समय से इसको विश्वविद्यालय बनाने की मांग जा रही है. वहीं दूसरी तरफ ऐसी अश्लीलता के बाद तमाम छात्र संगठन इसको लेकर आक्रोशित हैं. और इसको लेकर कॉलेज प्रशासन को पूरी तरह जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उनका कहना है कि इन चीजों पर कॉलेज को थोड़ी गंभीरता दिखानी चाहिए. इससे कॉलेज की बदनामी होती है. परिजन अपने बच्चों को यहां पढ़ाने से पहले सौ बार सोचेंगे.

    छात्रों संगठनों में गर्म है माहौल

    दरअसल 2 दिन से चल रहे समर वेलफेयर कार्यक्रम दौरान कॉलेज में शिक्षकों की मौजूदगी में अश्लील गानों पर लड़के-लड़कियां जमकर थिरके. ऐसे में एक बार फिर यहां की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठ रहा है. वहीं इस तस्वीर को देखने के बाद सभी छात्र संगठन ने इसकी कड़ी निंदा की है. और कॉलेज प्रशासन को दोषी करार दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news