योजनाओं की समीक्षा और जनता से सीधा संवाद करेंगे CM, लखीसराय से मुंगेर तक समृद्धि यात्रा

    योजनाओं की समीक्षा और जनता से सीधा संवाद करेंगे CM, लखीसराय से मुंगेर तक समृद्धि यात्रा

    पटना (PATNA) : नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत आज मुंगेर और लखीसराय के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री आज इस यात्रा को लेकर पटना से रवाना हुए और लखीसराय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

    क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे सीएम

    लखीसराय में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान वे जीविका दीदियों से मुलाकात करेंगे. स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे. अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे.

    जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधे करेंगे वार्तालाप

    इस दौरे में उनके साथ विजय कुमार चौधरी समेत कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. मुख्यमंत्री इसके बाद मुंगेर पहुंचेंगे, जहां वे पहले से चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेंगे. यहां भी वे जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से सीधे बातचीत करेंगे और विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास में भाग लेंगे. साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे.

     



    Related News