जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम को दी बधाई, महिलाओं के सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता

    जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश कुमार ने पीएम को दी बधाई, महिलाओं के सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता

    पटना(PATNA):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर विकास और सामाजिक न्याय के एजेंडे को प्रमुखता से रखा,उन्होंने जातीय जनगणना, महिला सशक्तिकरण और केंद्र सरकार से मिली आर्थिक सहायता जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी.

    सीएम ने जातीय जनगणना को बताया ऐतिहासिक

    नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को जातीय जनगणना की पहल के लिए बधाई देते हुए कहा,जातीय जनगणना’ एक ऐतिहासिक कदम है.इससे समाज के हर तबके की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर दिशा मिलेगी. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं,उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी 2025 के केंद्रीय बजट में बिहार के लिए विशेष आर्थिक पैकेज दिया गया, जिसमें बाढ़ नियंत्रण, सड़क निर्माण, मखाना बोर्ड और नए एयरपोर्ट की स्थापना जैसी घोषणाएं शामिल है.

    महिलाओं के सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता

    महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, जबकि उनके नेतृत्व में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया.जब हमारी सरकार बनी, तो हमने महिलाओं के लिए काम किया.50% आरक्षण दिया.शिक्षा, स्वास्थ्य, नल-जल योजना, पुल-पुलिया निर्माण जैसे कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news