सम्राट अशोक की जयंती पर सीएम नीतीश का दावा, कहा- हमने की जयंती की शुरुआत 

    सम्राट अशोक की जयंती पर सीएम नीतीश का दावा, कहा- हमने की जयंती की शुरुआत 

    पटना(PATNA):  सम्राट अशोक की जयंती पर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है. मंगलवार को बीजेपी ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई थी तो वहीं आज JDU सम्राट अशोक की जयंती मना रही है. कन्वेंशन हॉल में जयंती कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की जयंती मनाने की शुरुआत उन्होंने ने ही की थी. उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक के जन्म दिन को लेकर विवाद था, उसे दूर करने के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय ली. एक्सपर्ट ने अष्टमी तिथि को जयंती मनाने की सलाह दे थी. जिसके बाद इस तिथि को जयंती मनाई जा रही है. 

    राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर कही ये बात 

    वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर सीएम नीतीश ने कहा हम जब से राजनीति में हैं हमने कभी कोर्ट के बारे में कभी कमेंट नहीं किया है. अगर किसी पर मुकदमा होता है तो उस पर भी हम कमेंट नहीं करते. मेरी आदत है कि इन चीजों पर हम कमेंट नहीं करते हैं, जो कुछ भी होगा सब लोग मिलकर के उसके बारे में करेंगे. कोर्ट का अगर फैसला आता है तो सबको अधिकार है कोर्ट में जाने का. हम 17 साल से सरकार चला रहे हैं लेकिन जब भी किसी की जांच होती है तो उसमें हम इंटरफेरेंस नहीं करते हैं.  विपक्ष के अधिक से अधिक लोगों की एकता मेरी इच्छा है और हम इंतजार कर रहे हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग एकजुट हो जाएंगे तो थोड़ा मजबूती के साथ 2024 का लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे. इसीलिए हम अभी चुपचाप बैठे हुए हैं. दिल्ली में हम दो राउंड गए सभी लोगों से बातचीत हुई , हम वेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा हमने कांग्रेस के सब लोगों को कह दिया है आप तय कर लीजिए अगर अन्य लोगों के साथ मिलकर करना है तो हम लोग इंतजार कर रहे हैं. अगर उनकी भी इच्छा हो जाए और ज्यादा से ज्यादा लोग मिल जाए तो और अच्छा होगा. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news