चिराग ने सीएम की रेस से खुद को बताया बाहर, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर किया तीखा हमला

    Chirag paswan:वैशाली जिला के सराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे गतिरोध पर बड़ा बयान दिया है. चिराग ने कहा कि वह सीएम की रेस में नहीं है और ना कभी रहेंगे

    चिराग ने सीएम की रेस से खुद को बताया बाहर, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर किया तीखा हमला

    हाजीपुर(HAJIPUR):वैशाली जिला के सराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रहे गतिरोध पर बड़ा बयान दिया है. चिराग ने कहा कि वह सीएम की रेस में नहीं है और ना कभी रहेंगे लेकिन बिहार का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का हो यह जरूर चाहते है. वहीं उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ तय हो गया है और जल्द ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम का एलान होगा. इसके अलावे चिराग पासवान ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार्यशैली और उनकी 'तुष्टीकरण की राजनीति' पर सीधे सवाल खड़े कर दिए.

     बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर भी किया तीखा हमला

     चिराग पासवान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भगवान की मूर्तियों को तोड़ना अब वहां की सरकार की कार्यशैली बन चुकी है. इतना ही नहीं चिराग पासवान ने ममता सरकार की विदाई का भी ऐलान करते हुए दावा किया कि बंगाल की जनता अब इस तुष्टीकरण की राजनीति से तंग आ चुकी है और बहुत जल्द वहां की सरकार जाने वाली है इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और तेजस्वी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर घेरा .

    चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को भी घेरा

    चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव में मिली हार के बाद तेजस्वी यादव जनता से कट चुके है उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी न सिर्फ मीडिया से दूरी बना रहे है बल्कि अपनी पार्टी के भीतर भी उनकी पकड़ कमजोर हो रही है.चिराग ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो नेता अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख पा रहे और राज्यसभा चुनाव जैसे बड़े मौके पर जीत के करीब भी नहीं पहुँच पाए वो राज्य की जिम्मेदारी कैसे संभालेंगे? 

    पढ़े क्यों वैशाली पहुंचे थे चिराग पासवान

    बता दे कि चिराग पासवान वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव पहुंचे थे जहाँ उन्होंने शौचालय की टँकी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के पीड़ित परिवार से मिले और परिजनों को सांत्वना दी.जिसके बारे में चिराग ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वह खड़े है और आर्थिक सहायता के साथ साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के लोगो को नौकरी देने के साथ साथ अन्य सरकारी योजनाओं से मदद करने की कवायद की जा रही है ताकि पीड़ित परिवार की परेशानी को थोड़ा कम किया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news