मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का हुआ निधन, अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम


पटना(PATNA):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर फैल गई.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पटना के बांस घाट पहुंचे.अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार भी मौजूद रहे. इसके अलावा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी समेत परिवार के अन्य सदस्य और करीबी लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत सास को श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत सास को श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार की सभी विधियों में हिस्सा लिया.इस दौरान माहौल पूरी तरह शोकाकुल रहा.
राजनीतिक और सामाजिक जगत के कई लोगों ने संवेदना व्यक्त की
परिवार की ओर से निधन को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. मुख्यमंत्री के पारिवारिक शोक में राजनीतिक और सामाजिक जगत के कई लोगों ने संवेदना व्यक्त की है.
4+