छपरा : छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, चार गिरफ्तार 

    छपरा : छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने किया हमला, चार गिरफ्तार 

    छपरा(CHAPRA): छपरा में जहरीली शराब से मौत के बाद शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में समस्तीपुर ज़िले के खानपुर थाना क्षेत्र के मसीना गांव में सुबह छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया. इस दौरान शराब कारोबारियों के द्वारा की गई रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं. वहीं पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. हालांकि इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों का बताना है कि शराब कारोबारियों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों के द्वारा गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गई है. शराब माफियाओं के द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में सघन छापेमारी कर रही है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news