पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI टीम, कई पहलुओं की जांच जारी

    पटना शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची CBI टीम, कई पहलुओं की जांच जारी

    पटना ( PATNA ) : राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में एक बार फिर Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम पहुंची है. सीबीआई ने मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी है जिससे इलाके में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.

    CBI की टीम विभिन्न पहलुओं पर कर रही है जांच

    जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम हॉस्टल परिसर में पहुंचकर विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है. हालांकि अभी तक जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस कार्रवाई को मामले में अहम माना जा रहा है.

    CBI जांच के बाद अहम खुलासे होने की संभावना

    स्थानीय लोगों के बीच इस जांच को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं वहीं प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है. उम्मीद की जा रही है कि सीबीआई की जांच के बाद मामले से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news