समस्तीपुर में मवेशी तस्करों ने थानाध्यक्ष को मारी गोली, जानें कैसे छापेमारी करना बन गया काल

    समस्तीपुर में मवेशी तस्करों ने थानाध्यक्ष को मारी गोली, जानें कैसे छापेमारी करना बन गया काल

    समस्तीपुर (SAMASTIPUR): बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है यहां आए दिन खुलेआम उन लोगों पर अपराधी हमला कर रहे हैं तो वही मंगलवार के दिन एक ऐसा नजारा देखने को मिला जहां पुलिस प्रशासन पर भी अब जान का खतरा मंडराने लगा है. इन अपराधियों ने अब खाकी को ही अपना निशाना बना लिया है. 

    मवेशी तस्करों ने थानाध्यक्ष को मारी गोली

    ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है. जहां मवेशी तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार  दिया.  जिसमें थानाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें गंभीर अवस्था में उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. जान की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

    थानाध्यक्ष की हालत नाजुक

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में इन दिनों  मवेशी चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई थी. सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रेड करने पहुंचे थे. इस दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है की गोली सर और आंख के बीच लगी है.घटना के बाद पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news