फिर हत्या से दहली राजधानी पटना! दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने सचिवालय के रिटायर्डकर्मी को मारी गोली, पढ़ें वजह

    फिर हत्या से दहली राजधानी पटना! दुर्गा पूजा की कड़ी सुरक्षा के बीच अपराधियों ने सचिवालय के रिटायर्डकर्मी को मारी गोली, पढ़ें वजह

    पटना(PATNA):इन दिनों नवरात्रा के दिन चल रहे है, पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम देखी जा रही है, जिसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है, ताकि लोगों की उमंग में बाधा नहीं पड़े, लेकिन बिहार में त्यौहार के दौरान भी अपराधियों का तांडव देखने को मिला है.जहां  बेखौफ अपराधियों ने सचिवालय से रिटायर्ड कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है.

    रिटायर्ड कर्मी को अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 गोली मारी

    आपको बताये कि पूरा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी इलाके का है.जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले सचिवालय से रिटायर्ड कर्मी को अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 गोली मार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    मृत व्यक्ति की पहचान राजीव रतन गुप्ता के रूप में हुई है जो कि सचिवालय से रिटायर्ड कर्मी थे. बताया जाता है कि अपराधियों ने उनको दौड़ा दौड़ा कर 5 गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई है. फिलहाल हत्या की वजह स्पस्ट नहीं हो सका है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news