पति ने पहले पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा, फिर चाकू गोदकर सुलाया मौत की नींद

    Buxar, Bihar
    पति ने पहले पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा, फिर चाकू गोदकर सुलाया मौत की नींद

    बक्सर : निर्दयी पति ने लाठी डंडे और चाकू से गोद कर अपनी पत्नी को मौत की नीद सुला दी. घटना में मृतका की सगी बहन जख्मी हालात में सदर अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है.

    घटना की सूचना पर पहुंचे बक्सर डीएसपी गौरव पांडे ने बताया कि बक्सर इंडस्ट्रियल थाना के परसिया गांव में पति द्वारा अपनी पत्नी और एक अन्य महिला के साथ मारपीट की वारदात हुई है.जिसमें आरोपी की पत्नी की मौत हो गई है जबकि एक जख्मी हालत में इलाजरत है.

    मृतका के देवर ने घटना के बारे में बताया कि सगे बड़े भाई ने अपनी पत्नी को पारिवारिक विवाद में बुरी तरह पिटाई कर दी जिस घटना में उसकी मौत हो गई. वहीँ उसकी पत्नी की जख्मी हालत में इलाज चल रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news