जूनियर इंजीनियर बहाली को लेकर BTSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने अभ्यर्थियों पर किया लाठीचार्ज

    जूनियर इंजीनियर बहाली को लेकर BTSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने अभ्यर्थियों पर किया लाठीचार्ज

    पटना (PATNA): BTSC चयनित कनीय अभियंताओ ने राजधानी पटना में प्रदर्शन किया. अभियंता बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुचे थे लेकिन पुलिस ने बीच मे ही रोक दिया. दरअसल ये मामला जूनियर इंजीनियर के बहाली को लेकर है. काफी संख्या में अभ्यर्थी बीजेपी कार्यालय के पास एकत्रित हो गए. जिसके बाद अभ्यर्थी जबरदस्ती अंदर जाने लगे जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हे रोका गया.  

    क्या है पूरा मामला

    अभियंताओं का कहना है कि आयोग की ओर से 2019 में कनिया अभियंता जूनियर इंजीनियर के 6000 पदों की बहाली निकली थी. 4 साल बाद 2022 में रिजल्ट भी आया लेकिन कुछ ही दिन बाद हाईकोर्ट के आदेश से बहाली पर रोक लगा दी गई. अब सरकार नए रूप से बहाली लेने की बात कर रही है जिसका विरोध अभियंता लगातार कर रहे हैं.  बता दे की पहले भी इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा चुका है.

     



    Related News